Budh Planet Gochar In Cancer: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर गोचर करता है और इसका सीधा प्रभाव देश- दुनिया और मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 17 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष के मुताबिक जब- जब बुध ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका सीधा असर व्यापार, शेयर मार्केट और अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलता है। इसलिए बुध ग्रह के गोचर का असर वैसे तो सभी राशियों देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
मिथुन राशि: बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार में आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं। उसमें अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही बुध ग्रह आपके चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही आप प्रापर्टी और वाहन इस दौरान खरीद सकते हैं। आप लोग एक ओपल या पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।
कन्या राशि: बुध देव के राशि परिवर्तन करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि से बुध देव का राशि परिवर्तन 11वें भाव में होने जा रहा है। जिसे जन्मकुंडली का महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। साथ ही इसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको व्यापार और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही बुध देव आपकी राशि के ही स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। साथ ही व्यापार में अच्छ मुनाफा हो सकता है। आप लोग एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।
तुला राशि: बुध ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे व्यापार और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और अप्रेजल हो सकता है। इस समय व्यापार का भी विस्तार हो सकता है।
साथ ही कारोबार में नए- नए संबंध भी बन सकते हैं। जिससे आपको अच्छा मुनाफा भी हो सकता है। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में निखार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। आप लोग भी एक पन्ना या ओपल रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए भाग्यशाली रत्न साबित हो सकता है। हालांकि यहां पर यह देखना जरूरी है कि बुध ग्रह आपकी कुंडली में किस भाव और किस राशि में विराजमान हैं।