Budh Gochar 2025: नवग्रह में से बुध को काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, क्योंकि वह ग्रहों के राजकुमार होने के साथ-साथ व्यापार, एकाग्रता , तर्क-वितर्क का कारक माना जाता है। बुध करीब 20 दिनों में राशि परिवर्तन कर लेते हैं। बता दें कि ने साल 2025 के जनवरी माह में बुध धनु और मकर राशि में रहने वाले हैं। बुध 11 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के अपने मित्र शनि की राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं बुद्धि के दाता बुध के कुंभ राशि में जाने किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के ग्यारहवें भाव बुध विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। करियर के क्षेत्र में मनचाहे अवसर मिलने वाला है। कारोबार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति के मामले में आपको खूब लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलने वाले हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का कुंभ राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। आय में तेजी से वृद्धि होने वाली है। इसके साथ ही विदेशों स्रोतों से आपको अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी , जिससे हर की क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
बुध के कुंभ राशि में जाने से इस राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। सीनियर्स का पूरा साथ मिलने वाला है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा जाने वाला है। पार्टनर के साथ आपके पहले से ज्यादा संबंध मजबूत होंगे।
नया साल 2025 जल्द आरंभ होने वाला है। इस साल कई ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में जनवरी 2025 में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर पड़ेगा। जानें मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
तुला राशिफल 2025 | वृश्चिक राशिफल 2025 |
धनु राशिफल 2025 | मकर राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।