Mercury Planet Transit 2022:  ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है और इसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि व्यापार के दाता बुध ग्रह ने 25 अप्रैल को शुक्र ग्रह ने वृष में गोचर कर लिया है। वृष राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है और शुक्र ग्रह को विलासता, वैभाव और धन का कारक माना जाता है। इसलिए यह गोचर ज्योतिष की दृष्टिकोण से बहुत अहम हो जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब- जब बुध ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इनका असर कारोबार, शेयर मार्केट और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। इसलिए बुध ग्रह के गोचर का असर वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह राशि परिवर्तन शुभफलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

मेष राशि: बुध देव का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव ने आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर किया है। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में कोई बड़ी नई डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपको भविष्य में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं। उसमें विशेष लाभ होने के संकेत हैं। वहीं जो जातक वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही बुध ग्रह आपके तीसरे और छठे स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके पराक्र में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आप समाज में इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क राशि: आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह ने आपके 11वे स्थान में संचार किया है। जो वैदिक ज्योतिष के दृष्टिकोण से बहुत अहम स्थान माना गया है। जिसे इनकम और लाभ का भाव भी कहते हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी के योग हैं। साथ ही इस समय आपको कारोबार और करियर में सुनहरी सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।  साथ ही बुद ग्रह आपके चतुर्थ स्थान के स्वामी भी हैं। जिसे सुख, माता और वाहन का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी लेने का मन भी बना सकते हैं। साथ ही माता के सहयोग से कोई कार्य पूर्ण हो सकता है।

सिंह राशि: आपकी गोचर कुंडली से बुध ग्रह ने दशम भाव में गोचर किया है। जिसे बिजनेस और जॉब का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है। इस दौरान व्यापार में भी विस्तार हो के योग हैं। साथ ही कारोबार में नए संबंध भी बन सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी कार्य करने की शैली में भी सुधार आएगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं बुध ग्रह आपके धन और वाणी स्थान के भी स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए है। वहीं सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।