Vipreet Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते रहते है। जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह अभी अस्त चल रहे हैं और उन्होंने कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। जिससे कुंभ राशि में शनि, सूर्य और बुध का संयोग बन चुका है। साथ ही विपरीत राजयोग भी बन गया है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लक राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी औऱ जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है और इसके लिए आपकी योजनाएं भी काम आएंगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
विपरीत राजयोग का बनना कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में करियर और लग्न का स्वामी होकर छठे भाव में विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपके काम की सराहना होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आय वृद्धि के योग भी बनेंगे। मकान या वाहन खरीदने की योजना फलदायी रहेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की चाहत बढ़ेगी। पैसा कमाने के नए मौके मिलेंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध आपकी गोचर कुंडली में सप्तमेश और दशमेश होते हैं। वहीं तीसरे स्थान पर विराजमान हैं। इसलिए इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं आप कोई नई योजना बना सकते हैं जिससे मुनाफा हो सकता है। घर-संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। वाहन खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
