Budh Gochar 2025: बुद्धि, व्यापार, तर्क-वितर्क के कारक बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि जनवरी माह में बुध दो बार गोचर करने वाले हैं। इस समय वह धनु राशि में विराजमान है, तो वहीं जनवरी के अंत में वह मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के शनि के राशि मकर में जाने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। बता दें कि ग्रहों के राजकुमार 24 जनवरी को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के मकर राशि में जाने से इन तीन राशियों के जातक लग्जरी लाइफ जी सकते हैं। जानें इन राशियों के बारे में…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इस राशि में बुध नौवें भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ मिल सकता है। लेखन, अध्यापक के क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इनसे आपको काफी लाभ मिल सकता है। माता-पिता संतान को मिलने वाली उपलब्धियों से काफी प्रसन्न हो सकते हैं। छात्रों की बात करें, तो बुध का गोचर काफी खुशियां लेकर आ सकता है। अध्यात्म की ओर भी आपका काफी अधिक लाभ मिल सकता है। माता-पिता और गुरु का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। नौवें भाव में रहकर बुध तीसरे भाव को देखेंगे। ऐसे में भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में बुध सातवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। विदेशी कंपनी में काम करने का भी मौका मिल सकता है। किसी न किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। सातवें भाव में बैठे बुध लग्न भाव को देखेंगे। ऐसे में आपके व्यक्तित्व में अच्छा आकर्षण देखने को मिलने वाला है। इसके साथ ही स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों को बुध का मकर राशि में जाना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में लग्न भाव में बुध रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में खूब सफलता हासिल हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे करियर और नौकरी में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। बुद्धि के बल पर आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। कुल मिलाकर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है।
नया साल 2025 जल्द आरंभ होने वाला है। इस साल कई ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में जनवरी 2025 में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर पड़ेगा। जानें मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
तुला राशिफल 2025 | वृश्चिक राशिफल 2025 |
धनु राशिफल 2025 | मकर राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।