ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों का यह परिवर्तन किसी कि लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि बुध ग्रह ने तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे अखंड साम्राज्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि: आप लोगों के लिए अखंड साम्राज्य राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह ने आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर किया है। जिसे पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय वैवाहिक जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी। साथ ही पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप पार्टनरशिप का काम शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। समय शुभ है। वहीं अगर आप शेयर मार्केट या सट्टा, लॉटरी में निवेश करते हैं, तो यह समय अनुकूल है। वहीं बुध ग्रह के प्रभाव से आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं घर परिवार में आपका मान सम्मान भी बढ़ सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपको कई कई लाभ के अवसर मिलने के आसार हैं।
मकर राशि: अखंड साम्राज्य राजयोग बनने से आप लोगों को करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। क्योंकि बुध देव ने आपकी राशि से दशम स्थान में गोचर किया है। जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दौरान बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरी पेशा लोगों की आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। इतना ही नहीं आप इस दौरान अपना कोई पुराना कर्ज उतारने में भी कामयाब रह सकते हैं।
कर्क राशि: आप लोगों के लिए अखंड साम्राज्य राजयोग का बनना आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह ने आपकी राशि से चतुर्थ स्थान में गोचर किया है। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपके पारिवारिक जीवन में काफी शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।
