Budh Nakshatra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है आपको बता दें कि21 मई, बुधवार को रात 10 बजकर 23 मिनट पर कृत्तिका नक्षत्र में बुध गोचर करेंगे। कृत्तिका नक्षत्र पर सूर्य देव का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार बुध और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। इसलिए बुध ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों के अच्छे दिन हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियांं कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। आय वृद्धि के साथ प्रमोशन का योग है। अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आय के नए स्रोत बनेंगे, मानसिक दृढ़ता और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में भी सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन सिंह ऱाशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी दैनिक इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश लाभप्रद साबित हो सकता है। इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं इस समय कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं इस समय बिगड़े कार्य सही होने के साथ सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। इच्छाएं पूरी होंगी। मन में एक अलग उत्साह रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025