Budh Nakshatra Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर जरूर असर पड़ता है। बुध को बुद्धि, व्यापार, वाणी, संचार, तर्क- वितर्क, त्वचा, बौद्धिक क्षमता का कारक माना जाता है।  इस समय बुध उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में विराजमान है। वहीं, 30 जनवरी को रात 10 बजकर 9 मिनट तो श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 22 वां नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा के नक्षत्र में बुध के प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के भाग्य भाव में होने के कारण किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लेखन, पब्लिशिंग, टीचर आदि क्षेत्रों के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती है। माता-पिता अपनी संतान को मिलने वाली सफलता और उपलब्धियां से खुश हो सकते हैं। छात्रों के लिए बुध देव का गोचर काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही माता-पिता, गुरु और मेंटर का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको हर लक्ष्य के पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही भाई-बहनों का पूरा साथ मिल सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल कर सकती है। इस राशि का पार्टनरशिप के माध्यम से खूब बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। आपको बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही विदेशी कंपनी के साथ अच्छा खासा लाभ साथ हो सकता है। विदेश यात्रा के संभव हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। व्यक्तित्व को आकर्षक बना सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए श्रवण नक्षत्र काफी खास हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार से जुड़े छात्रों को अपार सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। बैंक लोन के लिए अप्लाई किया है, तो आपको सफलता हासिल हो सकती है। 

कर्मफलदाता शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल या फिर दंड देते हैं। शनि एकलौता ग्रह है जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। शनि 30 साल बाद राशि, तो वहीं 27 साल बाद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही शनि बसंत पंचमी के दिन गुरु के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद के दूसरे पद में प्रवेश करने वाले हैं। शनि की इस स्थिति पर बदलाव का असर इन तीन राशियों पर सबसे अधिक पड़ने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।