Budh Nakshatra Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। बता दें कि बुध 30 जनवरी को रात 10 बजकर 9 मिनट तो श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर गए थे और 7 फरवरी 2025 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। बुध के चंद्रमा के नक्षत्र में आने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं बुध के श्रवण नक्षत्र में आने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का श्रवण नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातक अपनी बौद्धिक क्षमता की वृद्धि होगी, जिससे कई क्षेत्रों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। आप अपने तेज तर्रार बात करने की क्षमता से कई प्रोजेक्ट पा सकते हैं। बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कला, शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। लेकिन किसी भी बात या चीज को लेकर जल्दबाजी न करें। इससे नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी बुध का श्रवण नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है। पैतृक संपत्ति मिलने के काफी अधिक चांसेस बन रहे हैं। रचनात्मकता में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपके करियर पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही आप कुछ नया सीखेंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का श्रवण नक्षत्र में जाना खुशियां लेकर आ सकता है। इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी या फिर निवेश करने के लिए ये अवधि अच्छी साबित हो सकती है। इस अवधि में घर, वाहन खरीद सकते हैं या फिर घर का निर्माण करा सकते हैं। दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। उच्च शिक्षा पाने का सपना भी पूरा हो सकता है।

कर्मफलदाता शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल या फिर दंड देते हैं। शनि एकलौता ग्रह है जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। शनि 30 साल बाद राशि, तो वहीं 27 साल बाद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही शनि बसंत पंचमी के दिन गुरु के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद के दूसरे पद में प्रवेश करने वाले हैं। शनि की इस स्थिति पर बदलाव का असर इन तीन राशियों पर सबसे अधिक पड़ने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।