Mercury Planet Transit In Taurus: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को कन्या और मिथुन राशि का स्वामित्व प्राप्त है। साथ ही आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध लगभग 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। बुध ग्रह अभी मेष राशि में संचरण कर रहे हैं और 31 मई को वो वृष राशि में संचरण करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपको नौकरी में शुभ अवसर मिलेंगे और सरकारी विभाग में खूब कमाई करने का मौका मिलेगा। वहीं आप इस दौरान देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं आप मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आपको बिजनस में भी अच्‍छा लाभ होगा और आपको कारोबार में जबरदस्त लाभ होगा। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपोक काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही नई नौकरी के लिए भी आपको शुभ अवसर प्राप्‍त होंगे। भाग्‍य आपका पूरा साथ देगा और आय भी जबरदस्त होगी। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है। साथ ही मनचाही जगह प्रमोशन हो सकता है। वहीं कारोबारियों को यह समय अच्छा रहेगा। साथ ही   बिजनस में अगर आप नए आइडिया पर काम करेंगे तो उनमें आगे चलकर आपको जबरदस्त लाभ होगा। आपको पिता का भी सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलादायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में भी भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आपका निजी जीवन भी शानदार चलेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और परिवार के लोगों से हर प्रकार का सहयोग मिलने से आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं उनका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।  

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024