Budh Margi 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में बुध महाराज को व्यापार, ट्रेड, बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता, बुद्धि, तर्क-वितर्क का कारक माना जाता है। ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि-नक्षत्र परिवर्तन के साथ अपनी स्थिति में बदलाव करते रहते हैं। इस समय बुध मीन राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। लेकिन 6 अप्रैल को वह इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे। बुध के मार्गी होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 6 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर करीब 20 दिन बाद मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

युवराज बुध ग्रह इस राशि कुंडली में दूसरे तथा पांचवें भाव के स्वामी होकर लाभ भाव में मार्गी हो रहे हैं। बुध के लाभ भाव में होने के कारण इस राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम एक बार फिर शुरू से हो सकते हैं। धन स्थान के स्वामी का लाभ भाव में होने से आपकी जमा पूंजी तेजी से बढ़ेगी। आमदनी में तेजी से वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी लाभ मिलने का योग मिल रहा है। माता-पिता, गुरु और मेंटल का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। बुध की कृपा से विदेश में पढ़ाई या फिर नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथी जीवन में कुछ नया करने की और रुख कर सकते हैं। लंबे समय से चली आ रहे परिवार का वाद-विवाद समाप्त हो सकता है और सुख-शांति बनी रहेगी। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए दूसरे और लाभ भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल प्रभाव देखने को मिलने वाला है। बुध इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का फल आपको मिल सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में बुध ग्रह छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल कर सकते हैं।  विदेश से संबंधित मामलों में आपको काफी लाभ मिल सकता है। कई यात्राएं बुध मीन राशि में मार्गी होना आपके लिए मददगार बनेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। इसके साथ ही माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी।

कर्मफल दाता शनि से 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा मीन राशि में पहले से ही शुक्र, बुध, सूर्य के साथ राहु विराजमान है। ऐसे में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर काफी असर देखने को मिलने वाला है। लेकिन शनि के द्वारा मीन राशि में बना पंचग्रही योग इन तीन राशियों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक