Budh Margi 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ स्थिति में बदलाव करते रहते हैं। बता दें कि  16 दिसंबर 2024 की रात 01 बजकर 52 मिनट पर वृश्चिक राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। बुध के सीधी चाव से चलने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं बुध के वृश्चिक राशि में मार्गी होने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

बुध महाराज को व्यापार, ट्रेड, बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता, बुद्धि, तर्क-वितर्क का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर इन चीजों को लेकर साफ नजर आ जाता है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में बुध सातवें भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आप अधिक धन कमाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही घर-परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके अलावा उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है।  बुध की कृपा से विदेश में पढ़ाई और नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही आप जीवन की नई शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। लंबे समय से चली आ रही पैसों की तंगी अब खत्म होगी। व्यापार में कई नए सौगे मिल सकते हैं। इससे आपको काफी मुनाफा हो सकता है।  समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। लव पार्टनर के साथ आप खुलकर बात करने में सफल होंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में बुध तीसरे भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आप कई यात्राएं कर सकते हैं। ऐसे में आपकी कई लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आपकी प्रगति में मददगार साबित हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नई नौकरी करने की संभावना बनी हुई है। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। परिवार के बीच चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। नौकरी में भी खूब लाभ के साथ अच्छी प्रगति मिल सकती है। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब होंगे।  भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। लव लाइफ और दांपत्य जीवन भी खुशियां बनी रहेगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि में बुध ग्यारहवें भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। इससे आपको काफी अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मेहनत और काम को देखते हुए सराहना कर सकते हैं।  विदेश से किसी न किसी तरह से धन लाभ होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।