Budh Margi 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध नवग्रह में से काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। इन्हें बुद्धि, व्यापार, एकाग्रता, बौद्धिक क्षमता आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में जरूर पड़ता है। बुध की स्थिति की बात करें, तो वह इस साल वृश्चिक राशि में ही विराजमान रहेंगे। लेकिन उनकी स्थिति में नवंबर और दिसंबर में काफी हलचल होने वाली है। ऐसे में नए साल में कुछ राशि के जातकों के ऊपर बुध की विशेष कृपा हो सकती है। बता दें कि बुध 26 नवंबर को वृश्चिक राशि में वक्री हो जाएंगे और 16 दिसंबर को इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे। बुध के सीधी चाल से चलने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं बुध के वृश्चिक राशि में सीधी चाल चलने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 16 दिसंबर 2024 की रात 01 बजकर 52 मिनट पर वृश्चिक राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। बुध के सीधी चाल चलने से इन राशियों को व्यापार, बिजनेस, करियर और आर्थिक स्थिति पर अच्छा असर देखने को मिल सकता है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में बुध सातवें भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में बुध का अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। बुध के सीधी चाल चलने से इस राशि के जातकों को नौकरी के कई अवसर मिल सकते है। आपके द्वारा आरंभ की गई नई शुरुआत आपके करियर के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। व्यापार में भी नया प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर मिल सकता है। ऐसे में आपको खूब मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपको अच्छा खासा धन लाभ मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में भी आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में बुध छठे भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस अवधि में आपके द्वारा किए गए काम की कार्यस्थल में सराहना की जा सकती है। आप अपने लक्ष्य को पाने में भी सफल हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति या फिर अप्रत्याशित रूप से धन लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहे, तो बेहतर होगा। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में बुध चौथे भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने सपने पाने में सफल हो सकते हैं। परिवार के साथ सुख-शांति के साथ समय बीतेगा। बुध देव की कृपा से धन-धान्य की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आपको एक ऐसी नौकरी का भी ऑफर मिल सकता है जहां पर काम करना आपका सपना है। इसके साथ ही आप अपने जीवन के लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में भी मुनाफा के योग नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल स्थापित हो सकते हैं। स्वास्थ्य एकदम अच्छा जाने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024