Budh Margi 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि, तर्क-वितर्क, व्यापार, मान-सम्मान आदि का कारण माना जाता है। ऐसे में बुध के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। बुध राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ एक निश्चित अवधि में अपनी स्थिति में भी बदलाव कर सकते हैं। बता दें कि बुध इस समय कर्क राशि में विराजमान है। वह इसी राशि में वक्री, मार्गी और उदय हो रहे हैं। ऐसे ही अगस्त माह के अंत में यानी 29 अगस्त को कर्क राशि में मार्गी होने वाले हैं। बुध के सीधी चाल से चलने से कुछ राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है। आइए जानते हैं बुध के मार्गी होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 29 अगस्त 2024 की सुबह 09 बजकर 15 मिनट पर कर्क राशि में मार्गी होने वाले हैं। बुध के सीधी चाल से चलने से कुछ राशियों को सुख-सुविधाएं, अच्छा स्वास्थ्य और तेज़ बुद्धि मिल सकती है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में बुध तीसरे भाव में मार्गी होने वाले है्। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको लाभ मिल सकता है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही ऑनसाइट अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके काम की सराहना हो सकती है। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं। जिन जातकों का खुद का बिजनेस है उन्हें अधिक लाभ मिल सकताहै। नई बिजनेस डील साइन हो सकती है। इसके साथ ही आप अपने प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। आपको बिजनेस में खूब मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपको अधिक लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अब अच्छा धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बैठेगा।  स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी बुध का सीधी चाल चलना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही अपने उद्देश्यों को पाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इसके साथ  ही आप धन की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। बिजनेस में की बात करें, तो इस राशि के जातकों को कोई नई डील, ऑर्डर या फिर प्रोजेक्ट मिल सकता है। इस अवधि में नया व्यापार शुरू करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। स्वास्थ्य भी बेहतरीन रहने वाला है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में बुध ग्यारहवें भाव  में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।इसके साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। करियर के क्षेत्र में भी अच्छा परिणाम मिल सकता है। आप प्रगति करेंगे। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। कई नए ऑर्डर या फिर सौदे हो सकते हैं। इससे आपके बिजनेस में बढ़त देखने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से चली आ रही अनबन अब शांत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024