Budh Margi 2024: ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में अगर बुध मजबूत हो, तो व्यक्ति को कारोबार और जीवन में सफलता मिलती है। वहीं, कमजोर बुध से जातकों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। वर्तमान समय में ग्रहों के राजकुमार बुध वक्री चाल चल रहे हैं। लेकिन आज यानि 16 दिसंबर को देर रात 01 बजकर 52 मिनट पर वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे। फिर जनवरी 2025 में बुध देव मार्गी चाल चलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि इससे पहले बुध 26 नवंबर को मार्गी से वक्री हुए थे। ऐसे में बुध के मार्गी चाल से कुछ राशि वाले जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। नए साल से पहले इन राशियों का भाग्य चमक सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

बुध के मार्गी होने से मिथुन राशि के लोगों को कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। अगर कोई प्रोजेक्ट अधूरा है, तो उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार में तेजी आएगी और नया काम भी शुरू हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पेट से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी और मन शांत रहेगा। घर का माहौल भी खुशहाल रहेगा। भगवान गणेश की पूजा करें, इससे आय और सौभाग्य बढ़ेगा।

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के लिए बुध का मार्गी होना बहुत शुभ रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी। अगर आप मकान या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। शेयर बाजार, निवेश और लॉटरी से फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के लोगों को कारोबार में फायदा होगा। व्यापार में तेजी आएगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। निवेश से लाभ होगा, लेकिन नए काम की शुरुआत मकर संक्रांति के बाद करें। करियर में उन्नति के योग हैं। बुध देव की कृपा से सही फैसले लेने में मदद मिलेगी। भगवान शिव की पूजा करें और गंगाजल में दूर्वा मिलाकर अभिषेक करें। इससे व्यापार और जीवन में लाभ होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।