Budh Margi 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर मार्गी और वक्री होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध देव 25 अप्रैल की शाम 05 बजकर 49 मिनट पर गुरु ग्रह की राशि मीन में मार्गी होने जा रहे हैं। बुध के मार्गी होने से कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही कर्म भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान व्यापारी वर्ग व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं जो जातक नई नौकरी तलाश रहे हैं, उन्हें मनचाही नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जो लोग मीडिया, लेखन, कला जैसे क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं, उन्हें बड़ा लाभ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
बुध ग्रह का मार्गी होना कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्तम का साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं पारिवारिक जीवन की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस समय परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह मार्गी होना मीन राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि में ही मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही जिन जातकों को मेहनत का फल नहीं मिल पा रहा था, उन्हें अब अपनी मेहनत का फल मिलेगा। वहीं इस दौरान आप कुछ अच्छे डिसीजन ले पाएंगे। साथ ही इस अवधि में शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं आप जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।