Dashank Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है, जो एक राशि में करीब ढाई माह तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि नें दोबारा आने में करीब 22 माह का वक्त लग जाता है। मंगल इस समय कन्या राशि में विराजमान है। ऐसे में मंगल किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते रहेंगे। ऐसे ही मंगल आज बुध के साथ संयोग करके दशांक योग का निर्माण कर रहे हैं। इस दौरान बुध सिंह राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में मंगल-बुध का बना दशांक योग कुछ राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं मंगल-बुध का दशांक योग किन राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है…

30 साल बाद कर्मफल दाता शनि ने बनाएंगे विपरीत राजयोग, इस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ, तरक्की के साथ धन लाभ के योग

वैदिक ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार, 11 सितंबर को सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर मंगल और बुध एक-दूसरे से 36 डिग्री पर होंगे, जिससे दशांक योग का निर्माण हो रहा है।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-मंगल का दशांक योग काफी लकी हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। जीवन के लगभग हर क्षेत्र में सफलता के नए अवसर सामने आएंगे और आपकी उपलब्धियाँ लगातार बढ़ेंगी। इस दौरान आत्मविश्वास और साहस में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे आप बड़े निर्णय लेने और आवश्यक जोखिम उठाने से नहीं घबराएँगे। यही आत्मबल आपको प्रतियोगिताओं और चुनौतियों में जीत दिलाने में सहायक बनेगा। आपकी संवाद क्षमता, वाणी की मधुरता और तार्किक सोच समस्याओं को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार व रिश्तों में आपसी समझ और सामंजस्य मजबूत होगा। साथ ही आत्मविश्वास में भी तेजी से वृद्धि देखने को मिलेगी।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध-मंगल दशांक योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आमदनी के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। भाई बंधुओं के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध-मंगल का दशांक योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही जिस काम में आप लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। सामाज में मान प्रतिष्ठा की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपने प्रतिस्पर्धी को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे।

सितंबर माह के दूसरे सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह त्रिग्रही, बुधादित्य योग, समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल