Shadashtak Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध और मंगल को नवग्रह में काफी अच्छा स्थान माना जाता है। जहां बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है, जो तर्क-वितर्क, व्यापार, बुद्धि, शिक्षा आदि के कारक माने जाते हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रहों के सेनापति मंगल को साहस, आत्म-विश्वास, पराक्रम, ऊर्जा, भूमि, रक्त, भाई आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में दोनोंं ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ती है। बुध और मंगल 8 जनवरी को सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर एक-दूसरे से 150 डिग्री पर होंगे, जिसे षडाष्टक नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। षडाष्टक योग बनने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं बुध-मंगल के द्वारा बना षडाष्टक योग किन राशियों की चमका सकता है किस्मत…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
मंगल-बुध का षडाष्टक योग कन्या राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस राशि के जातकों की लाइफ में सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। जीवन में कई खुशियों का आगमन हो सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आपकी मेहनत और लगन देखकर आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। खुद के व्यापार में लाभ मिलने के कई योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लेकिन बचत करने में नाकाम हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इम्यूनिटी आपकी मजबूत होगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित रूप से धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही इस अवधि में आपको आसानी से लोन भी मिल सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो कई लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। लेकिन इससे आपको अच्छा लाभ मिलने के योग नहीं बन रहे हैं। व्यापार की बात करें, तो लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। इससे खूब मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
बुध-मंगल का बना षडाष्टक योग कुंभ राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिल सकता है। सट्टेबाजी और अन्य स्त्रोतों के माध्यम से काफी लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से टेंशन कम हो सकती है। हर कदम में आपको संतान का साथ मिलेगा। करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। ट्रेड के व्यापार के माध्यम से काफी पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो मंगल और बुध की कृपा से खूब पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं।
नए साल 2025 में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में सिंह सहित इन तीन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।