Vipreet Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध करीब 15 दिनों में राशि परिवर्तन करते रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी राशि के साथ संयोग करके शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करते रहते हैं। बता दें कि इस समय बुध वृश्चिक राशि में मंगल के साथ विराजमान है। दोनों ही ग्रह वृश्चिक राशि में अस्त अवस्था में विराजमान है। कर्क राशि में गुरु बृहस्पति के होने के बावजूद लाभकारी सिद्ध नहीं होगा। दोनों ही ग्रहों के अस्त होने के साथ कुछ भावों में दोनों के संयोग विपरीत नामक शक्तिशाली राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ये योग नौकरीपेशा और  व्यापारियों के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकता है। मंगल और बुध के  संयोग से बना विपरीत राजयोग कुछ राशि के जातकों को किस्मत का साथ दिला सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं बुध और मंगल के संयोग से बना विपरीत राजयोग किन राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 12 नवंबर को शाम 5 बजकर 53 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में अस्त हो जाएंगे और 27 नवंबर तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं। ऐसे में बुध अपने स्वयं के स्थानों से छठे, तीसरे और आठवें भावों में मंगल के साथ विपरीत राजयोग का निर्माण कर रहा है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि की कुंडली के अष्टम भाव में मंगल और बुध की युति से इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस समय बुध और मंगल दोनों ही अस्त अवस्था में है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। वाद-विवादों से निजात मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।  अहंकार से मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ चला आ रहा वाद-विवाद, मतभेद अब समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही आप अपने रिश्ते को नए नया मौका दे सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के तीसरे भाव में विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में बुध और मंगल की युति इस राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में आपको अधिक से अधिक लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके द्वारा लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में की जा रही मेहनत अब सफल हो सकती है।  आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऐसे में आप अपनी बात कह पाने में सफल होंगे। पराक्रम की वृद्धि होगी। ऐसे में आप अपने प्रतिस्पर्धियों  को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। शासन प्रशासन से संबंधित मामलों में लाभ मिल सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए भी विपरीत राजयोग काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के बारहवें भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों रे ऊपर मंगल के साथ बुध ग्रह की विशेष कृपा हो सकती है। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इस अवधि में नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार में लाभ मिल सकता है। खुद के बिजनेस में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

नए साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। वह नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।