Budh Transit On October 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार चंद्रमा ग्रह के बाद बुध ग्रह सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि अगले महीने बुध ग्रह 2 बार अपना चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि सबसे पहले ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 10 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं उसके बाद बुध ग्रह 29 तारीख को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों को पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न और धन भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके आत्मिवश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही पिछले काफी समय से आपको करियर और व्यापार में जो समस्याएं आ रही थी अब वह सभी समाप्त हो जाएंगी। आपको व्यापार और नौकरी में प्रगति मिलेगी। मिथुन राशि के लोगों को इस दौरान धन संपत्ति लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपका कम्युनिकेशन अच्छा होगा, जिससे लोग इंप्रेस होंंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न और 12वें भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपके लिए कुछ चीजें तैयार होने वाली है। इस समय आपके अंदर एक अलग ही जुनून देखने को मिलेगा। वहीं इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय आपको अपनी नौकरी और व्यापार में प्रगति मिलेगी। इस अवधि में आपके सपने पूरे होने जा रहे हैं। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म और आय के स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको अपने करियर में सफलता और वह सब कुछ मिलने वाला है। जिसकी आपको जरूरत है। यह समय आपके लिए सफलता पाने और अतीत में की गई मेहनत का पुरस्कार पाने का है। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नया कारोबार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024