November Gochar 2022: बुध देव अभी वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके बाद अगले माह दिसंबर में बुध देव स्थान परिवर्तन करेंगे और धनु राशि में गोचर करेंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 3 दिसंबर को राशि परिवर्तन कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन-किन राशियों के लोगों पर बुध देव की कृपा हो सकती है और उनके कई अच्छे कार्य शुरू हो सकते हैं।

बुध देव के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव

बुध देव के इस राशि परिवर्तन से इस राशियों के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। पार्टनरशिप में कारोबार कर रहे जातकों के लिए यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के भी कई मौके मिल सकते हैं। जातकों के विवाह के भी योग बन रहे हैं।

बुध देव के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव

इस राशि के जातकों के लिए बुध देव का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। संपत्ति आदि भी इस दौरान खरीद सकते हैं। घर में सुख-समृद्धि आ सकती हैं। आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।

बुध देव के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव

तुला राशि के जातकों के लिए बुध देव नौवें व द्वादश भाव के स्वामी होते हैं। विदेश यात्रा के भी प्रबल योग बन रहे हैं। करियर में भी अपार सफलता मिल सकती है। घर से सदस्यों के बीच आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। इस अवधि में आपको घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिल सकता है।किसी धार्मिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले सकते हैं।

बुध देव के गोचर से इन राशियों को हो सकता है लाभ

बुध देव के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

3 दिसंबर तक बुध देव इसी राशि में रहेंगे, ऐसे में इस राशि के जातकों को बुध देव के इस गोचर से अच्छा लाभ मिल सकता है। करियर और व्यापार के लिए यह समय बहुत ही अच्छा हो सकता है। व्यापार में बड़ा मुनाफा हो सकता है। अन्य कई लाभ भी होने की संभावना है।