Mercury Vakri In Meen: ज्योतिष पंचांग अनुसार इस साल रंंगोंं का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि होली के अगले दिन 15 मार्च को व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। मतलब वह उल्टी चाल से संचरण करने जा रहे हैं। ऐसे में बुध ग्रह की उल्टी चाल का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके ऊपर बुध ग्रह का विशेष आशीर्वाद रहने वाला है। साथ ही इन राशियों के लोगों की आय में वृद्धि और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से छठे भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से नवम और 12वें स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं निवेश का सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। घर वालों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। मकान या कोई अन्य प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध ग्रह का उल्टी चाल चलना वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आप नए- नए माध्यम से धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं आपको नौकरी या व्यवसाय में वेतन वृद्धि या बोनस मिल सकता है। साथ ही इस दौरान नए कार्य करने का विचार आएगा और उसमें कामयाबी भी हासिल कर सकेंगे। आत्मविश्वास पहले से अधिक बढ़ सकेगा। वहीं जिन लोगों का काम- कारोबार एक्पोर्ट औऱ इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है, तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह का उल्टी चाल चलना कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से धन स्थान पर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। साथ ही वह पंचम और 8वें भाव के स्वामी हैं। इस समय आपकी वाणी में भी सकारात्मकता देखने को मिलेगी। आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। साथ ही यह समय उन लोगों के लिए शुभ रहेगा जो शिक्षा, उद्योग, सेल्स और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं या सलाहकार हैं। साथ ही इस दौरान निवेश का सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। घर वालों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025