Bhadra Rajyog In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको  बता दें कि सितंबर के महीने में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिससे भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जाकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन राशियां ऐसी हैं जिनका गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

1 साल बाद वैभव के दाता शुक्र करेंगे सूर्य के घर में प्रवेश, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

सिंह राशि (Leo Zodiac)

भद्र महापुरुष राजयोग आप लोगों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस अवधि में आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस समय आपके कम्युनिकेशन में सुधार होगा। जिससे लोग इंंप्रेस होंगे। साथ ही जो लोग मार्केटिंग, बैंकिंग, मीडिया और वाणी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार रहेगा। इस समय दुश्मनों को हराने के लिए आपकी बुद्धि और योजना काम आएगी। पुराने निवेश या किसी अनजान स्रोत से धन लाभ हो सकता है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

भद्र राजयोग का बनना धनु राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नौकरी और कारोबार के भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपको नौकरी में सफलता मिलेगी और आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसे आप प्राप्त करेंगे। वहीं कारोबारी लोगों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे धनलाभ होगा। वहीं अगर आपका काम- कारोबार मीडिया, गणित, बैकिंग, शिक्षा और शेयर बाजार से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

भद्र राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। । क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुख प्राप्त हो सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपकी कई योजनाएं जो चल रही हैं वे पूरी होंगी। साथ ही आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान पैतृक संपत्ति मिल सकती है। साथ ही आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं माता के माध्यम से धन का लाभ हो सकता है। आपको व्यापार में डील या पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

24 घंटे बाद इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, सावन शिवरात्रि पर बनेगा गजकेसरी राजयोग, अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025