Budh Gochar In Dhanu Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के देवता बुध ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। नवंबर माह की बात करें, तो वह दो बार राशि परिवर्तन करने वाले हैँ। जहां नवंबर की शुरुआत में वह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, 27 नवंबर को गुरु की राशि धनु की राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर किसी न किसी तरह से अवश्य फल पड़ेगा। आइए जानते हैं बुध के धनु राशि में प्रवेश करने से किन राशियों की किस्मत चमक सकती हैं…

बता दें कि बुद्धि और वाणी के कारक बुध ग्रह 27 नवंबर 2023 की सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे। वह इस राशि में 28 दिसंबर 2023 तक रहेंगे। इसके बाद दोबारा वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में बुध सातवें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं।कानूनी मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। पैतृक संपत्ति मिलने के आसार भी नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। लेकिन बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं।

सिंह राशि (Singh Zodiac)

बुध धनु राशि में प्रवेश करके इस राशि के पांचवें भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का काफी हद तक साथ मिल सकता है। तर्क-वितर्क करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अपनी बुद्धिमत्ता से हर किसी का मन मोह सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी लाभ मिल सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि में बुध लग्न भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने तर्क करने की शक्ति से हर किसी को हरा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का फल मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। बुध की पहले भाव में होने से जातक अत्यंत बुद्धिमान हो सकते हैं। ऐसे में कई सुनहरे अवसर मिल सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।