Budh Gochar December 2022: दिसंबर से कई राशियों के लोगों के लिए प्रतिकूल समय आ सकता है। इस दौरान कई जातकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 31 दिसंबर से बुध वक्री अवस्था में धुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कई राशियों के जातकों का समय प्रतिकूल हो सकता है। आइए जानते हैं कि वक्री बुध के स्थान बदलने का प्रभाव किन-किन राशियों के लोगों पर पड़ सकता है।
मेष राशि (December Gochar 2022)
वक्री बुध के गोचर से इन राशियों के लोगों को कारोबार में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ आपके रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। नींद न आना और मानसिक तनाव जैसे परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ (Grah Gochar December 2022)
इस राशि के जातकों को पेशेवर जीवन और व्यवसाय दोनों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपसी समझ में कमी के कारण आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।कार्यस्थल पर भी विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी सेहत भी खराब हो सकती है।
सिंह राशि (Grah Gochar 2022)
सिंह राशि के जातकों को वक्री बुध देव के गोचर से निजी जीवन और परिवार में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको परिवार के लोगों का सहयोग नहीं प्राप्त हो सकता है। अन्य भी कई समस्याओं से आप ग्रसित हो सकते हैं।
तुला राशि (Budh Gochar 2022)
वक्री बुध देव के गोचर से इस राशि के जातकों का समय अच्छा हो सकता है। निजी जीवन के लिए भी समय अच्छा हो सकता है। जीवन साथी के साथ भी आप अच्छा समय बीता सकते हैं। व्यवसाय में भी आपको मुनाफा हो सकता है।
कुंभ राशि (December Grah Gochar 2022)
इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर फलदायी हो सकता है। कारोबार में अच्छा लाभ होने की संभावन है। आप व्यापार भी बढ़ा सकते हैं। इस अवधि में आपसी प्रेम और समझ भी बढ़ सकती है।