Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार बुध को पावरफुल ग्रहों में से एक माना जाता है, जो माह में दो बार राशि परिवर्तन करते है। बुध को तर्क-वितर्क, शिक्षा, बौद्धिक क्षमता, व्यापार, बुद्धि आदि के कारक माने जाते हैं। ऐसे में बुध की स्थिति की बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। फरवरी माह के आरंभ में बुध कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यह गोचर काफी प्रभावशाली माना जा रहा है। बुध का शनि की मूल त्रिकोण राशि में जाना और पहले से इस राशि में राहु विराजमान है। ऐसे में राहु के साथ बुध की युति से जड़त्व नामक योग का निर्माण हो रहा है। होने के कारण इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। इस अवस्था में कुछ राशि के जातक काफी बुद्धिमान, चालाक और तकनीकी रूप से कुशल हो सकते हैं। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 3 फरवरी को रात 9:54 बजे कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर राहु के साथ युति करेंगे।

Makar Rashifal 2026: मकर राशि के लिए गोल्डन ईयर होगा नया साल, खुलेंगे तरक्की के द्वार, जानें 10 बड़ी भविष्यवाणियां

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का कुंभ राशि में आना लाभकारी हो सकता है। आपकी गोचर कुंडली में बुध और राहु लग्न भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसको आप सही तरीके से इस्तेमाल करके बिजनेस और नौकरी में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ पा सकते हैं। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता की तेजी से वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। सुखी वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है।

मिथुन राशि (MithunZodiac)

बुध का कुंभ राशि में जाना मिथुन राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। इस राशि में नौवें भाव में बुध गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। भाई-बहनों और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आप काम के मामले में कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी एक अलग पहचान बना पाने में सफल हो सकते हैं। नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा पाने में सफल हो सकते हैं। पैसों की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। पार्टनरशिप में किए गे बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। आप दोनों के बीच रिश्ता मजबूत हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का कुंभ राशि में जाना कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस राशि के सातवें भाव में बुध गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों से लाभ हो सकता है। आपके ज्ञान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। ऐसे में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। ट्रेंड या फिर सट्टेबाजी से माध्यम से काफी पैसा कमा सकते हैं। इसके अलावा विदेश में भी अच्छा खासा लाभ हो सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी।

Numerology 2026 Mulank 8: शनि के जातकों के लिए संघर्ष के बाद सुख का साल, जानें मूलांक 8 वालों का अगस्त के बाद कैसे बदलेगी किस्मत?

फरवरी माह कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। इस माह शनि नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र भी राशि परिवर्तन करने वाले है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में पड़ेगा। लेकिन फरवरी माह इन 5 राशियों के लिए सबसे ज्यादा लकी साबित हो सकता है। जानें फरवरी माह का लकी राशिफल

साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।