Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार बुध को महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। इन्हें बुद्धि, व्यापार, शिक्षा, बौद्धिक क्षमता आदि का कारक माना जाता है। इस समय बुध धनु राशि में विराजमान है और जल्द ही एक बड़ा राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। लगभग एक साल के लंबे अंतराल के बाद बुध, अपने मित्र शनि की राशि मकर में गोचर करने वाले हैं। बुध का शनि की राशि में जाना एक अत्यंत शुभ संयोग माना जाता है, क्योंकि यहां बुध की बौद्धिक क्षमता और शनि का अनुशासन मिलकर जातक को अपार सफलता दिलाते हैं। इस गोचर से न केवल व्यापार में तेजी आएगी, बल्कि कुछ भाग्यशाली राशियों के करियर में प्रमोशन और धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों के शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 17 जनवरी को सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर सूर्य और शुक्र के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण और बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। इस राशि में बुध 3 फरवरी तक रहेंगे और फिर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का इस राशि में आना कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली में बुध देव  छठे और नौवें भाव के अधिपति है और वह लग्न भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आप अपनी बौद्धिक क्षमता और समझ के बल पर कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।  पैतृक संपत्ति के माध्यम से आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है। करियर के क्षेत्र में आप अपनी एक अलग पहचान बना पाने में सफल हो सकते हैं। मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आर अपनी रणनीतियों के बल पर पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सफल हो सकते हैं और एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन के रूप में उभरकर सामने आ सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही धन की बचत कर पाने में सफल होंगे।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का मकर राशि में जाना कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि में बुध दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी होकर नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी और परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। करियर के क्षेत्र में आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इस समय आपको प्रमोशन, इंसेंटिव मिल सकता है। व्यापार में भी आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। अपने प्रतिद्वंदियों को भी टक्कर दे पाने में सफल होंगे। पहले किए गए निवेश में अच्छा खासा रिटर्न हो सकता है। पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सफल हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और आपका रिश्ता मजबूत होगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का मकर राशि में जाना कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के स्वामी मकर राशि में प्रवेश करके पांचवें भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई शानदार अवसर मिल सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत का आपको फल मिल सकता है। आपको अपार सफलता हासिल हो सकती है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता में तेजी से वृद्धि होगी। ऐसे में आप टीम लीडर भी बन सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो शेयर मार्केट के द्वारा काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपका समय आनंद और प्रेम ले बीतेगा। सेहत भी अच्छी रहने वाली है।

17 जनवरी के बाद इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, बुद्धि के दाता बनाएंगे पावरफुल राजयोग, धन लाभ के प्रबल योग

साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें