Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में ग्रहों के राजकुमार बुध माह में करीब दो बार राशि परिवर्तन कर लेते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर संयोग होता रहता है। नए साल जल्द आरंभ होने वाला है और इसका पहला माह जनवरी ग्रहों की स्थिति के हिसाब से काफी खास होने वाला है। बता दें कि 17 जनवरी को मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध को बौद्धिक क्षमता, मान-सम्मान, शिक्षा, तर्क-वितर्क, व्यापार आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध का शनि की राशि मकर में प्रवेश (Budh Gochar in Capricorn) न केवल अर्थव्यवस्था और व्यापार को प्रभावित करेगा, बल्कि कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगा। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वे कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं जिनके लिए बुध का यह गोचर ‘आकस्मिक धन लाभ’ और ‘अच्छे दिनों’ की शुरुआत करने वाला है…
बुध गोचर 2026: समय और तिथि (Date & Time)
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 17 जनवरी 2026 की सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत (Lucky Zodiac Signs)
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि की गोचर कुंडली के तीसरे और छठे भाव के स्वामी होकर बुध दसवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। दसवें भाव में होने से इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को उनके कार्यों में काफी लाभ मिल सकता है। विदेश में नौकरी करने का भी सपना पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी। इस अवधि में नौकरी परिवर्तन हो सकता है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं कर सकते हैं। बौद्धित क्षमता में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आप काम में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो पार्टनरशिप में किए जा रहे व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को भी कड़ी टक्कर दे पाने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कई महीनों से चली आ रही पैसों की तंगी से निजाता मिल सकती है।
उपाय: शुभ फलों के लिए रोजाना ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
सिंह राशि (LeoZodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का मकर राशि में जाना कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि की कुंडली के बुध देव दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी के माध्यम से अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके नाम कई बड़ी उपलब्धियां आ सकती है। ऐसे में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। ऐसे में आप एक मजबूत टीम लीडर के रूप में उभरकर सामने आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी जाने वाली है। पैतृक संपत्ति के माध्यम से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस अवधि में ऊर्जावान और सेहतमंद महसूस करेंगे।
उपाय: अपने घर और फिर कार्यस्थल की उत्तर दिशा में बुध यंत्र स्थापित करने से आपको लाभ मिल सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कई मायनों में अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के छठे और नौवें भाव के स्वामी होकर लग्न भाव में बुध गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव हो सकता है। बुद्धि में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। कई बड़े काम सफल हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति के माध्यम से काफी लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सफल हो सकती है। आप सफल व्यापारी बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।
2026 तो शानदार है, लेकिन क्या आपने जाना कि साल का आखिरी सप्ताह आपकी जेब पर क्या असर डालेगा? यहां क्लिक करें और अभी पढ़ें।– साप्ताहिक टैरो राशिफल
| मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026 | मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026 |
| मिथुन वार्षिक टैरो राशिफल 2026 | कर्क वार्षिक टैरो राशिफल 2026 |
| सिंह वार्षिक टैरो राशिफल 2026 |
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
