Budh Gochar In Makar 2026: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर अपने मित्र और स्वराशि में प्रवेश करते हैं। जिसका सीधा असर मानव जीवन और दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि व्यापार के दाता बुध ग्रह जनवरी में अपनी मित्र राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न स्थान पर होगा। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगा। वहीं बुध ग्रह के आशीर्वाद से आपको धन- संपत्ति की भी प्राप्ति होगी। वहीं इस दौरान आध्यात्मिक सोच के साथ-साथ भौतिक सुखों में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होंगी। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीनव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। वहीं जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही बिजनस में इन दिनों धनु राशि वालों की अच्छी कमाई होने वाली है। कहीं से आपको अटका और गुप्त धन भी मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही अचानक आय के नए स्रोत बनेंगे। वहीं इस दौरान पारिवारिक संपत्ति या विरासत से लाभ मिल सकता है। साथ ही भाग्य आपका साथ देगा और जोखिम लेने पर भी सफलता मिलेगी। वहीं जो लोग मार्केटिंग, मीडिया, बैकिंग, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर विचरम करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरी और व्यवसाय दोनों में उन्नति के योग हैं। वहीं सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं तो उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं यह समय नया काम शुरू करने के लिए अच्छा है।
