Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- सयम पर गोचर और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए लाभकारी रहता है तो किसी के लिए हानिकारक। आपको बता दें कि 7 जनवरी को बुध ग्रह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में बुध का शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों को लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

12 महीने बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे गुरु के घर में प्रवेश, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। वहीं इस दौरान समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलेगा और कई बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। वहीं इस समय इच्छाओं की पूर्ति होगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो बुध आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है। घर में कोई शुभ-मांगलिक कार्य संपन्न होगा। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं इस दौरान नई नौकरी और सैलरी बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और रिश्ते मधुर होंगे। वहीं आपके परिवार के लोगों के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे। साथ ही आपको कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026