Budhaditya Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को देवताओं का युवराज कहा गया है। यह ग्रह बुद्धि, ज्ञान, व्यापार, वाणी, तर्क-वितर्क, विश्लेषणात्मक क्षमता, शिक्षा, तकनीकी कौशल और आर्थिक मामलों का मुख्य कारक माना जाता है। इसलिए इसकी स्थिति में परिवर्तन का असर न केवल 12 राशियों पर, बल्कि देश और दुनिया के सामाजिक-आर्थिक हालात पर असर डालती है। बता दें कि 30 अगस्त को बुध अपने मित्र ग्रह सूर्य की राशि, यानी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बुध और सूर्य के बीच मित्रता का भाव होने के कारण ज्यादातर जातकों के लिए सकारात्मक माना जा रहा है। हालांकि, व्यापार के दाता बुध अस्त अवस्था में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे प्रभाव मिश्रित रहेगा। बता दें कि सिंह राशि में सूर्य भी विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इसका असर हर व्यक्ति के जीवन में अलग-अलग रूप में अनुभव होगा। किसी के लिए यह नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा, तो किसी के लिए यह शिक्षा, करियर, व्यवसाय या वित्तीय मामलों में निर्णायक मोड़ लेकर आएगा। ये विश्लेषण चंद्र राशि और लग्न के आधार पर किया गया है…

17 साल बाद बनने वाला है शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन राशियों की जाग जाएगी सोई हुई किस्मत, मिलेगा अप्रत्याशित लाभ

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का सिंह राशि में प्रवेश बेहद अनुकूल परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। बुध इस राशि के द्वितीय और पंचम भाव के स्वामी हैं और अब चौथे भाव में विराजमान होंगे। इसके साथ ही इसी भाव में बुधादित्य योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए कार्य अब पूरे होने की संभावना है और आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। धन-धान्य और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है। माता के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

Radha Ashtami 2025: 30 या 31 अगस्त, कब मनाई जाएगी राधा अष्टमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

नया वाहन या संपत्ति खरीदने का भी योग बन सकता है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को इस अवधि में अच्छा लाभ होगा। नए व्यापारिक सौदे आपके पक्ष में रह सकते हैं और पुराने निवेश से भी सकारात्मक रिटर्न मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय काफी शुभ रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना मिलेगी और प्रमोशन या वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। रिश्तों की बात करें, तो अगर कोई विवाद या गलतफहमी लंबे समय से बनी हुई है, तो वह अब सुलझ सकती है। बातचीत और समझदारी के माध्यम से संबंधों में सुधार होगा। सामाजिक दायरे का विस्तार होगा और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का इस राशि में आना काफी हद तक लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में ही बुधादित्य योग का भी निर्माण हो रहा है। सामान्यतः बुध का सिंह राशि में प्रवेश बहुत अनुकूल नहीं माना जाता, लेकिन इस स्थिति में लाभ और धन भाव का स्वामी होकर लग्न भाव में आने से इसका असर सकारात्मक रहेगा। इसका सीधा परिणाम यह होगा कि जातकों को जीवन के लगभग हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास और साहस तेजी से बढ़ेगा, जिसके चलते आप बड़े फैसले लेने और जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। यही आत्मबल आपको प्रतियोगिता और चुनौतियों में विजयी बनाएगा।

Monthly Tarot Reading September 2025: इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, नई नौकरी के योग, जानें मासिक राशिफल

करियर और व्यवसाय से संबंधित मामलों में नई संभावनाएं देखने को मिल सकती है। ऐसे में आप सही दिसा में कार्यरत हो सकते हैं। हालांकि, इस गोचर के दौरान बुध पर केतु का प्रभाव भी रहेगा। इसके कारण कभी-कभी असमंजस या मानसिक उलझन की स्थिति बन सकती है। ऐसे समय में आपको धैर्य और विवेक का सहारा लेना होगा। आपकी संवाद कला, वाणी की मधुरता और तार्किक सोच ही समस्याओं को सुलझाने में आपकी मदद करेगी। समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। परिवार और रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध का सिंह राशि में जाना इस राशि के जातकों को किस्मत चमकाने से लेकर शिक्षा, नौकरी, व्यापार पर भी अच्छा असर डाल सकता है। इस राशि के नवम भाव में बुध का गोचर होगा। इसके साथ ही इस भाव में बुधादित्य योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ दिलाएगा और जीवन में कई सकारात्मक अवसर लेकर आएगा।इस समय आपकी किस्मत प्रबल होगी, इसलिए जिन कार्यों में लंबे समय से रुकावटें आ रही थीं, वे धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आप बड़े और महत्वपूर्ण कामों को भी सहजता से पूरा कर पाएंगे। इस अवधि में आपको देश-विदेश की यात्राओं के योग बन रहे हैं। ये यात्राएँ न केवल सुखद होंगी बल्कि भविष्य के लिए लाभकारी भी सिद्ध होंगी। विदेश जाने की सोच रहे छात्रों या नौकरीपेशा लोगों को भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय बेहद शुभ है। एकाग्रता बढ़ेगी और परिश्रम का फल सफलता के रूप में मिल सकता है। उच्च शिक्षा या किसी विशेष कोर्स के लिए आवेदन करने का भी यह उपयुक्त समय रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह गोचर शुभ फल देगा। विशेषकर वे जातक जो रचनात्मक क्षेत्रों, टेक्नोलॉजी, आईटी या शोध कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलने की संभावना है। नए निवेश या पार्टनरशिप से जुड़े फैसले आपके पक्ष में रह सकते हैं। इस अवधि में आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर भी आकर्षित होगा। आप पूजा-पाठ, दान-पुण्य और किसी धार्मिक यात्रा में सम्मिलित हो सकते हैं।

Monthly Tarot Reading September 2025: इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, नई नौकरी के योग, जानें मासिक राशिफल

सितंबर माह के पहले सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह सूर्य की बुध से सिंह राशि में युति हो रही है, जिससे त्रिग्रही के साथ बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।Expand