Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बुध को शिक्षा, व्यापार, बुद्धि, बौद्धिक क्षमता, तर्क-वितर्क का कारक माना जाता है। ऐसे में इसकी स्थिति में बदलाव का असर अवश्य देखने को मिलने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 29 जुलाई को शाम 04 बजकर 17 मिनट पर बुध शनि के नक्षत्र पुष्य में प्रवेश कर जाएंगे और 22 अगस्त तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। बुध के शनि के नक्षत्र में जाने से इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं बुध के पुष्य नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से सबसे खास पुष्य नक्षत्र माना जाता है। इसे नक्षत्रों का राजा माना जाता है जिसके स्वामी कर्मफल दाता शनि है। इस नक्षत्र में किसी ग्रह के आने से सुख-समृद्धि, धन-संपदा, आनंद आदि की प्राप्ति होती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध का पुष्य नक्षत्र में जाना कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस राशि के चौथे भाव में बुध रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार आ सकता है। इसके साथ ही माता के साथ आपके संबंध अच्छे बन सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। जमीन जयदाद के मामलों में भी आपको लाभ मिल सकता है। घर-गृहस्थी में खुशियां ही खुशियां रहने वाली है। नए मित्र बनने की काफी अधिक संभावनाएं हैं।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
बुध पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के दूसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी अनुकूल प्रभाव देखने को मिलने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आप अपनी वाणी के बल पर कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। शत्रु पर विजय प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
व्यापार के दाता बुध पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के दशम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत और लगन का फल अब मिल सकता है। आपको पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा रहेगा। इसके साथ ही भाई-बहन के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। जमीन जायदाद के मामलों में सफलता हासिल हो सकता है। समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। संतान की उन्नति हो सकती है।
टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह में कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस माह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये माह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें मासिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
