Budh Gochar 2025 Negative Impact: नया साल 2025 शुरू हो चुका है और साल के पहले माह में सूर्य, बुध, शुक्र समेत कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। वहीं, जल्द ही बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष में बुध ग्रह को राजकुमार कहा जाता है। बुध जिस ग्रह के साथ भी होते हैं, वह अक्सर उसी के जैसे परिणाम देने लगते हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, तर्क, करियर और व्यापार का कारक माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 4 जनवरी 2025 को बुध गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु में प्रवेश करेंगे और 20 दिनों तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन से राशि चक्र के सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इस गोचर का असर कुछ राशियों पर थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। यह गोचर इन राशियों के जीवन में कई परेशानियां ला सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
ज्योतिष के अनुसार, बुध आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस दौरान आपको शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। कोई पुरानी बीमारी भी परेशान कर सकती है। करियर से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचें। किसी भी नई योजना पर काम करने से पहले सोच-विचार कर लें। आपकी बातों को लोग गलत समझ सकते हैं। इसलिए इस समय कम बोलें और ज्यादा सुनें। ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए गणेश जी की पूजा करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
बुध का यह गोचर कर्क राशि वाले जातकों के लिए थोड़ा सावधानी भरा हो सकता है। इस दौरान आपके दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। कोशिश करें कि ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। कार्यस्थल पर हर काम में सतर्कता बरतें। 24 जनवरी तक अपने पैसे संभालकर खर्च करें। ससुराल पक्ष से बातचीत में शब्दों का ध्यान रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होगी।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
मकर राशि वाले जातकों के लिए भी बुध गोचर अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सतर्क रहें। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। कागजी कामों में सावधानी रखें। व्यापारियों को मुश्किलें आ सकती हैं। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहें। ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए हरे रंग के कपड़े पहनें और गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।
नया साल 2025 शुरू हो चुका है, ऐसे में हर किसी में मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि यह साल उनके लिए क्या खास लेकर आया है। तो आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2025…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।