Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर अपनी उच्च और नीच राशि में भ्रमण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि फरवरी में बुध ग्रह अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह के प्रवेश करने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती हैं। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। समग्र आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आनंद और स्थिरता का समय आएगा। पारिवारिक जीवन में भी सुधार होगा, जिससे खुशी और संतुष्टि मिलेगी। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
बुध ग्रह का गोचर मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आय वृद्धि का योग बन रहा है। हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई नौकरी मिल सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पारिवारिक जीवन में भी सुधार होगा, जिससे खुशी और संतुष्टि मिलेगी। मेहनत का फल मिलेगा। व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में लाभ होगा। वहीं इस समय धन की आवक बढ़ेगी। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही आपके कम्युनिकेशन में सुधार होगा।