Budh Gochar 2025: बुद्धि के दाता बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। नवग्रह में से बुध का काफी महत्व है, क्योंकि वह ग्रहों के राजकुमार माने जाते हैं। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर देश-दुनिया में साफ-साफ देखने को मिल जाता है। बुध माह में दो बार राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि आज यानी 24 जनवरी 2025 की शाम 05 बजकर 26 मिनट पर मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। बुध के शनि की राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं बुध के मकर राशि में जाने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
बुध मकर राशि में जाकर इस राशि के 10वें भाव में रहने वाले हैं। ये भाव करियर, कारोबार, और आजीविका से जुड़ा होता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में बंपर लाभ मिल सकता है। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। इसके साथ ही अपने करियर की शुरुआत करना इस अवधि में लाभकारी हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति सफल हो सकती है। आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन बचाने में भी सफल हो सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में बुध नौवें भाव में रहने वाला है। इस राशि के दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। पैतृक संपत्ति मिलने के भी काफी अधिक चांसेस बन रहे हैं। बुध की कृपा से कोई बड़ी लॉटरी भी लग सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उनके काम की सराहना की जाएगी। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतने वाला है। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति लाभकारी हो सकती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी बुध है और मकर राशि में प्रवेश करके इस राशि के सातवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को जीवनसाथी का पूरा साथ मिल सकता है। व्यापार के लिए बुध का मकर राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कामयाब साबित हो सकती है। विदेशी कंपनी सके माध्यम से भी आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। पार्टनर के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि में बुध चौथे और सातवें भाव के स्वामी है और मकर राशि में रहकर इस राशि के ग्यारहवें भाव में रहने वाले हैं। इस भाव को जुनून, इच्छाओं, भाई-बहन, आकांक्षाओं का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों की भौतिक इच्छाएं पूरी हो सकती है। लंबे समय से रुके काम बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी तेजी से लोकप्रियता बढ़ने वाली है। व्यापार की बात करें, तो नया प्रोजेक्ट, ऑर्डर या फिर नए समझौते हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होने वाली है। सिंगल जातकों को उनके अनुसार पार्टनर मिल सकता है बुध की दृष्टि पांचवें भाव में पड़ रही है। ऐसे में छात्रों को भी खूब लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
बुद्धि के दाता बुध इस राशि के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी है और मकर राशि में प्रवेश करके छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का करियर फिलहाल अच्छा जाने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। बुध महाराज की कृपा से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन धन की बचत कर पाने में असफल हो सकते हैं। आय के कई स्त्रोत खुल सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई योजना सफल हो सकती है। मामा के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे।
कर्मफलदाता शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल या फिर दंड देते हैं। शनि एकलौता ग्रह है जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। शनि 30 साल बाद राशि, तो वहीं 27 साल बाद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही शनि बसंत पंचमी के दिन गुरु के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद के दूसरे पद में प्रवेश करने वाले हैं। शनि की इस स्थिति पर बदलाव का असर इन तीन राशियों पर सबसे अधिक पड़ने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।