Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यापार के दाता बुध 30 अगस्त को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के सूर्य की राशि में प्रवेश करने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से जरूर प्रभाव देखने को मिलने वाला है। मित्र ग्रह की राशि में बुध के जाने से इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमाप बुध ग्रह 30 अगस्त 2025 की शाम 4 बजकर 39 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे और करीब 15 सितंबर 2025 की सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक सिंह राशि में रहेंगे।

Weekly Tarot Reading 17 To 23 August 2025: इस सप्ताह बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी, जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी होकर बुध सिंह राशि में प्रवेश करके चौथे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। सिंह राशि में बुध प्रवेश करके समय अस्त अवस्था में ही रहेंगे। जमीन जायदाद के मामलों में आपको अपार सफलता हासिल हो सकती है। सुख-सुविधाओं की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि के तीसरे और द्वादश भाव के स्वामी होकर बुध दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। इसके अलावा वस्त्र और आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। लग्जरी लाइफ जी सकते हैं। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आपकी बाचचीत की शैला में काफी बदलाव और सुधार देखने को मिल सकता है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

Aaj Ka Panchang 15 August 2025: आज या कल, कब है जन्माष्टमी? जानें आज का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल सहित पंचांग

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के नौवें और द्वादश भाव के स्वामी होकर बुध सिंह राशि में प्रवेश करके लाभ भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। व्यापार में काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही भाई बहनों और मित्रों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है।

अगस्त माह का तीसरे सप्ताह सूर्य और शुक्र अपनी राशि बजलने वाले हैं, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।