Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध को तर्क-वितर्क, व्यापार, शिक्षा, एकाग्रता, बौद्धिक क्षमता आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय बुध कर्क राशि में विराजमान है। इसके बाद अगस्त के अंत में सिंह राशि में जाएंगे। इसके बाद 15 सितंबर को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। बुध माह में दो बार राशि परिवर्तन करते हैं। बुध के अपनी उच्च राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं बुध के कन्या राशि में जाने से किन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है…

Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, लड्डू गोपाल होंगे प्रसन्न, धन-वैभव की होगी प्राप्ति

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का कन्या राशि में जाना अनुकूल हो सकता है। इस राशि में बुध चौथे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार सफलता हासिल हो सकती है। छात्रों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। शेयर मार्केट, सट्टेबाजी आदि के माध्यम से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। अच्छी कमाई करेंगे और बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन भी अच्छा जाने वाला है। जीवनसाथी का विश्वास भी हासिल कर पाने में सफल हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि में बुध बारहवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। ऐसे में धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अपार सफलता हासिल हो सकती है। मौजूद कार्यस्थल में आपका सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छा तालमेल बन सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कारगर साबित हो सकती है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बैठेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का कन्या राशि में प्रवेश करना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में बुध नौवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आपके द्वारा किसी काम में किए जा रहे प्रयासों में अब सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही बैंक या कहीं अन्य जगह से लोन लेने में सफल हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसके अलावा विदेश में नौकरी करने के कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। धन के मामले में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। तेजी से आमदनी बढ़ सकती है। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।

अगस्त माह का पहला सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। इस सप्ताह बुध कर्क राशि में उदित होने वाले हैं। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।