Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध जनवरी 2025 में दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। बुध को बौद्धिक क्षमता, तर्क-वितर्क, व्यापार, बुद्धि, मित्रता, गणित आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध के राशि परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ने वाला है। बता दें कि 2025 के जनवरी माह में बुध धनु और मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बुध के गुरु और शनि की राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं बुध के गोचर से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 4 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ 24 जनवरी को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर करना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। अप्रत्याशित धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। लोन के माध्यम से आप काफी पैसा कमा सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आप कई लंबी यात्राएं कर सकते हैं। जरूरी नहीं है कि आपको इससे अच्छा खासा लाभ मिलें। व्यापार की बात करें, तो आपको काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में कई यात्राएं कर सकते हैं इससे आपको मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो खर्च के साथ-साथ बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
बुध इस राशि के नौवें और दसवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अच्छी खासी तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। भाग्य के भाव में बुध के होने से अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। इसके साथ ही आप बौद्धिक क्षमता के द्वारा कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। कवि, लेखक और वक्ता के तौर में काम करने वाले जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। संतान की ओर से चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही उसकी प्रगति देखकर आप खुश हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका समय अच्छा बीतेगा। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। ट्रेंड और शेयर के माध्यम से आप काफी पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही आप पर्याप्त मात्रा में पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। कुछ यादगार लम्हें बन सकते हैं। आपका रिश्ता अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप एकदम फिट रहने वाले हैं।
साल 2025 को मिलाकर मूलांक 9 बन रहा है जिसके स्वामी मंगल है। ऐसे में साल 2025 में मंगल का शासन रहने वाला है। ऐसे में साल 2025 में मंगल का राज रहने वाला है। जानें किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।