Budh Gochar 2025 In Aries: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध करीब ढाई महीने बाद राशि परिवर्तन करने वाले हैं। दरअसल, 7 मई 2025 की रात 3 बजकर 53 मिनट पर बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर खास इसलिए भी है क्योंकि बुध, सूर्य के साथ युति बनाकर बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। ज्योतिष में इस योग को बहुत शुभ माना जाता है। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं, जो ऊर्जा और साहस के प्रतीक होते हैं। मंगल की इस राशि में बुध का आना कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। यह गोचर इन राशियों के लिए नया उत्साह, सफलता और तरक्की लेकर आएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन 3 राशियों के लोगों को बुध गोचर से लाभ होने वाला है।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए आपके लिए यह समय बहुत फायदेमंद रहेगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सोचने-समझने की क्षमता में सुधार होगा। बिजनेस से जुड़े लोग नई योजनाएं बना पाएंगे और अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। नौकरी करने वालों को पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं। आप अपने कामकाज से जुड़े सही फैसले लेंगे और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। आपके रुके हुए काम अब पूरे हो सकते हैं। यह गोचर करियर में उन्नति लेकर आएगा। आप अपनी बातचीत और चतुराई से लोगों को प्रभावित करेंगे। समाज में आपकी छवि सुधरेगी।
सिंह राशि
बुध का यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए करियर और व्यवसाय से जुड़ी कई खुशखबरी लेकर आ रहा है। आपकी किस्मत साथ देगी और आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा, उन्हें समय पर ऑर्डर और मुनाफा दोनों मिलेगा। पुराने तनाव खत्म होंगे और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। लोग आपके काम से प्रभावित होंगे। पार्टनर के साथ तालमेल बढ़ेगा। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
धनु राशि
बुध का यह गोचर आपके लिए पांचवें भाव में हो रहा है, जो शिक्षा, प्रेम और संतान का भाव होता है। स्टूडेंट्स के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। खासकर जो लोग भाषा, लेखन या मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और रिश्ता आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। साथ ही, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छे मौके मिल सकते हैं। आप अपने सोशल सर्कल में लोकप्रिय होंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।