Bhadra Rajyog 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार व्यापार के दाता बुध ग्रह लगभग 1 साल बाद जून में अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे भद्र राजयोग बनेगा। ऐसे में इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। जिससे 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि भद्र राजयोग आप लोगों की राशि के लग्न स्थान में बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही कार्यकरने की शैली सुधरेगी। वहीं आपके जीवन में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। साथ ही इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। शादीशुदा लोगों की जिंदगी खुशनुमा रहेगा। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है। जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
भद्र राजयोग बनने से तुला राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली से नवम भाव पर भ्रमण करेंगे।इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं आप इस समय धर्म- कर्म के काम में पैसा खर्च कर सकते हैं। वहीं आपकी भौतिक सुख और सुविधाओं में इजाफा होगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार को बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं फलदायक रहेगी। वहीं प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए भद्र राजयोग का बनना करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से दशम भाव में बनेगा। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही जो नौकरपेशा लोग हैं, उनके इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल रहेगा। इससे आपके हाथ बड़ी सफलता मिल सकती है। इस समय में आपकी आर्थिक परेशानियां सुलझती हुई नजर आएंगी। इससे आप सुख-सुविधा की चीजों पर बेहतर खर्च कर पाएंगे। वहीं अगर आपका काम- कारोबार मीडिया, कला, संगीत, शिक्षक या बैंकिंग से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
