Budh Transit In Mithun 2025: बुध ग्रह लगभग 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करते हैं। जिसका प्रभाव व्यापार, शेयर बाजार, अर्थव्यवस्था और कई सेक्टरों पर पड़ता है। आपको बता दें कि कि व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे इन राशियों को व्यापार में धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह राशि परिवर्तन सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से आय और लाभ स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से धन स्थान के भी स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस अवधि में आपकी बचत बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। वहीं निवेश से लाभ के योग बनेंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर वृष राशि के लोगों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी राशि से धन और वाणी स्थान में होने जा रहा है। वहीं बुध ग्रह आपके पंचम भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। साथ ही आपको प्रेम- संबंधों में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी।
मीन राशि (Meen Zodiac)
बुध ग्रह का अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश मीन राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यावसायिक दृष्टि से यह समय उन्नति का है। नौकरी में नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं।
