Budh Transit In Mithun 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके अपनी स्वराशि और उच्च राशि में भ्रमण करते हैं, जिसका शुभ फल मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि जून में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह एक साल बाद अपनी स्वराशि मिथुन में संचरण करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो रही हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर तुला राशि के लोगोंं को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य भाव पर गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति इस दौरान पहले से काफी ज्यादा बेहतर रहेगी और आय के अलग-अलग स्रोत से धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं जो शुभ साबित होंगी। साथ ही जो छात्र विदेश में जाने के इच्छुक हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकेगी। घर वालों के साथ संबंध में सुधार हो सकेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। आने वाला समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को  कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए समय उत्तम साबित हो सकेगा। साथ ही इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध पहले से मजबूत होंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार होगा। साथ ही आपकी डिसीजन मेकिंग अच्छी रहेगी। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं आपसी संबंध में सुधार हो सकेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकेगी। घर वालों के साथ संबंध में सुधार हो सकेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025