Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक व्यापार के दाता बुध जून 2025 में दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। बुध को तर्कशक्ति, तर्क-वितर्क, व्यापार, बुद्धि, मित्रता, गणित आदि का कारक माना जाता है। इसलिए बुध ग्रह की जब भी चाल में परिवर्तन होता है, तो इन क्षेत्रों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि जून माह में ग्रहों के राजकुमार बुध स्वराशि मिथुन और कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं बुध के गोचर से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के लोगोंं को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य भाव और कर्म पर गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं जो शुभ साबित होंगी। साथ ही जो छात्र विदेश में जाने के इच्छुक हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकेगी। घर वालों के साथ संबंध में सुधार हो सकेगा। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति  हो सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का 2 बार राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार के साथ ही इनकम स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं निवेश से आपको लाभ मिल सकता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

बुध ग्रह का 2 बार गोचर मीन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव और पंचम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको लव लाइफ में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025