Mercury Planet Gochar In Capricorn: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब 30 दिन का समय लेते हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह 24 जनवरी को मकर राशि में संचरण करने जा रहे हैं। मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। वहीं शनि देव की बुध देव के साथ मित्रता है। ऐसे में बुध ग्रह का शनि की राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली से करियर और कारोबार के स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका काम- कारोबार चमक सकता है। साथ ही कारोबारियों के लिए यह समय नए अनुबंध और विदेशी सौदों के लिए अनुकूल है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सीनियर्स और जनियर लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन के योग हैं। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं जो लोग व्यापार या स्टार्टअप से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय विस्तार और नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए उपयुक्त है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी छवि सकारात्मक बनेगी। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में शांति और सामंजस्य रहेगा। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से राशि से धन भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं अपने परिवार की सभी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं आपके व्यवहार और उपलब्धियों से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, और परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025