Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध माह में करीब दो बार राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय बुध धनु राशि में विराजमान है। इसके बाद वह मकर और फिर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध 11 फरवरी, 2025 को दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के शनि की राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि के स्‍वामी शनि देव हैं। ऐसे में बुध के इस राशि में आने से शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में सबसे अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। उच्च शिक्षा की चाह रखने वाले छात्रों को लाभ मिल सकता है। इसके अलावा ट्रेड और शेयर मार्केट से जुड़े व्यापार में आपको काफी लाभ मिल सकता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में बुध ग्यारहवें भाव यानी करियर के भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को आसानी से हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आप कई लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको काफी सफलता हासिल हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है। व्यापार में भी खूब मुनाफा कमा सकते हैं। लेकिन बेवजह खर्च से परेशान हो सकते है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के नौवें भाव में बुध गोचर करने वाले हैं। ऐसे में पर्सनल लाइफ में थोड़ी सी समस्याएं हो सकती है। लेकिन अप्रत्याशित तरीके से बदलाव देखने को मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल में आपके उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। इसके साथ ही विदेश यात्रा करने को मिल सकता है। बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलने के कारण वित्तीय स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का कुंभ राशि नमें जाना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए बुध कई क्षेत्रों में सौगात लेकर आ सकते हैं। व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा की गई मेहनत का ही फल मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लव लाइफ में भी लाभ मिलने वाला है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही फरवरी माह में कुंभ राशि में शनि और बुध की युति होने वाली है, जिससे इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।