Budh Planet Gochar In Cancer: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करता है और इसका सीधा व्यापक प्रभाव देश- दुनिया और मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि व्यापार के दाता बुध जून में कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष के मुताबिक जब- जब बुध ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका सीधा असर व्यापार, शेयर मार्केट और अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलता है। इसलिए बुध ग्रह के गोचर का असर वैसे तो सभी राशियों देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की हो सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर जा सकते हैं। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

मिथुन राशि (Mithun ZOdiac)

 बुध ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से दूसरे स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार में आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय लाभप्रद साबित हो सकता है। साथ ही बुध ग्रह आपके चतुर्थ भाव के स्वामी भी हैं। साथ ही आप प्रापर्टी और वाहन इस दौरान खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध देव के गोचर करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि से बुध देव का गोचर इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको व्यापार और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही आय के साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही बुध देव आपकी राशि के ही स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। साथ ही व्यापार में अच्छ मुनाफा हो सकता है। वहीं आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपको इस समय शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

 बुध ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से कर्म भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे व्यापार और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और अप्रेजल हो सकता है। इस समय व्यापार का भी विस्तार हो सकता है। इस समय आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। इसके साथ ही लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025