Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह चंद्रमा के बाद सबसे तेज गति से अपना चाल बदलते हैं। आपको बता दें कि फरवरी के महीने में बुध ग्रह की चाल में 5 बार परिवर्तन होने जा रहा है। जिसमें फरवरी 7, 2025 को बुध श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं इसके बाद 11 फरवरी को बुध शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

साथ ही 15 फरवरी को बुध दूसरी बार नक्षत्र परिवर्तन कर शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं 22 फरवरी को बुध तीसरी बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाले पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। साथ ही अंत में बुध ग्रह 27 फरवरी को कुंभ से निकलकर मीन राशि में संचऱण करेंगे। ऐसे में बुध 5 बार अपनी चाल बदलेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह की 5 बार चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। वहीं बुध ग्रह एक बार आपकी राशि से छठे और दूसरी बार सप्तम भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए  युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और निवेश के लिए समय उचित है। लव लाइफ में भी सुधार होगा। आपको को धन, शोहरत और सफलता के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

बुध ग्रह की चाल में 5 बार बदलाव आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह एक बार आपकी राशि से इनकम भाव तो वहीं दूसरी बार 12वें स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों को विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं, जो उनके करियर में नए आयाम जोड़ सकते हैं। व्यवसायियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा और उन्हें नए ग्राहकों और व्यापारिक संबंधों से लाभ होगा। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह की 5 बार चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि एक बार बुध आपकी गोचर कुंडली के सप्तम तो वहीं दूसरी बार में अष्टम भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस समय प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों के लिए समय अनुकूल है और उन्हें अपने प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल से शुभ समाचार मिल सकता है और पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025