Navpancham Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, व्यापार, मान-सम्मान, तर्क-वितर्क आदि का कारक माना जाता है, जो हर 15 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करेंगे, जिससे शुभ योगों का निर्माण करते हैं। बुध इस समय अपनी स्वराशि कन्या में विराजमान है। इस समय वह काफी बलशाली है। वहीं 19 सितंबर के बुध का संयोग अरुण से हो रहा है, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। दरअसल, 19 सितंबर को सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर बुध और अरुण एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

तुला राशि (Libra Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि में बुध बारहवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग खुशियां लेकर आ सकता है। अध्यात्म की ओर भी आपका अधिक झुकाव हो सकता है।  आध्यात्मिक चीजों में आप अधिक शामिल होंगे, जिससे आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है और आपका मन शांत होगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कारगर साबित हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि (Sagittrus Zodiac)

बुध-अरुण का नवपंचम राजयोग धनु राशि के जातकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आप अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं। इसके साथ ही काम में अच्छी खासी प्रतिष्ठा पा सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपका काम आपके सीनियर्स को पसंद आ सकता है। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। पैसों के मामले में आपको लाभ मिल सकता है। तेजी से आमदनी बढ़ सकती है।

कर्मफल दाता शनि हुए डबल पावरफुल, इन राशियों हो सकती है चांदी ही चांदी, कमाई में आएगी तेजी

कन्या राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों की तेजी से तरक्की हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं। नई नौकरी के भी कई मौके मिल सकते हैं। इससे आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं। व्यवसाय में भी आपको काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। आर्थिक जीवन के मामले में आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

Sarva Pitru Amavasya 2025 Date: सूर्य ग्रहण के साया में सर्व पितृ अमावस्या, जानें श्राद्ध करना शुभ होगा कि नहीं; जानिए तर्पण का मुहूर्त और विधि

सितंबर माह का तीसरे सप्ताह सूर्य और शुक्र अपनी राशि बदलने वाले हैं, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।