Navpancham Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर एक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि बुद्धि, व्यापार, तर्क-वितर्क के दाता बुध माह में 2 बार राशि परिवर्तन करते है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर अंश में मिल जाते हैं। ऐसे ही बुध का अरुण ग्रह के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। पंचांग के अनुसार, 24 जनवरी को सुबह 3 बजकर 35 मिनट पर बुध और अरुण एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। जब दो ग्रह 120 डिग्री या फिर पांचवें और नौवें स्थान पर समान अंश में हो, तो नवपंचम योग का निर्माण होता है। इस योग को अति शुभ माना जाता है।
पंचांग के अनुसार, इस समय अरुण मेष राशि में विराजमान है और ग्रहों के राजकुमार बुध के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही भाग्य का साथ पूरा मिलेगा, जिससे जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। माता-पिता अपनी संतान की उपलब्धियां देखकर गर्व महसूस करेंगे। आपके संचार कौशल में वृद्धि देखने को मिलने वाली है। पिता-माता, गुरु और मेंटर का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा, जिससे आप धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
बुध- अरुण का बना नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही विदेशी कंपनी से आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ विदेश की यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही अपने व्यक्तित्व पर निखार आएगा, जिससे आप खुद को बदलने की कोशिश करेंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जातकों को बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होने वाली है। इसके साथ ही करियर के जुड़े अपने लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकते हैं। आपके द्वारा लंबे समय से किसी काम में की जा रही कठिन मेहनत अब सफल हो सकती है। अपने जीवन को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। छात्रों के लिए ये अवधि काफी अच्छी जाने वाली है। करियर शुरू करने वालों के लिए ये समय अच्छा साबित हो सकता है। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।
नए साल 2025 में कई दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिससे किसी न किसी राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने वाला है। ऐसे ही कर्मफलदाता शनि नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे नए साल में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।