Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बहुत ही खास माना गया है। इसे ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध का सीधा संबंध व्यक्ति की बुद्धि, तर्कशक्ति, संचार कौशल और व्यापारिक समझ से होता है। जब बुध ग्रह अच्छी स्थिति में होता है, तो जातक को सोचने-समझने की शक्ति, आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति मिलती है। अभी तक बुध मीन राशि में थे, जो उनकी नीच राशि मानी जाती है और साथ में राहु के प्रभाव में भी थे। इससे कई लोगों को परेशानी हो रही थी। लेकिन अब बुध ग्रह मेष राशि में गोचर कर चुके हैं, जबकि सूर्य पहले से अपनी उच्‍च राशि में गोचर करते हुए आदित्‍य योग बना रहे हैं। बुध के मेष राशि में आने से सूर्य और बुध युत‍ि करके बुधादित्‍य राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में इस गोचर से कुछ राशि वाले जातकों को जमकर लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां…

कर्क राशि (Kark Zodiac)

बुध का मेष राशि में गोचर कर्क राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा। इस दौरान इन लोगों को करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के पूरे योग हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आप अपनी बात को अच्छे तरीके से रखने में सफल होंगे और जल्दी फैसले लेने की क्षमता में सुधार होगा। बिजनेस मीटिंग्स, छोटी यात्राएं और विदेश से शुभ समाचार भी मिल सकते हैं। मां से सहयोग मिलेगा। घर का माहौल सुखद बना रहेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि वालों के लिए बुध ग्रह का यह गोचर बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इस समय आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा और आप दूसरों को अपने विचारों से प्रेरित कर पाएंगे। पूजा-पाठ और आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा और कारोबार के क्षेत्र में नए रास्ते खुल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा, जिससे पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

कुंभ राशि के लोगों के लिए बुध का यह गोचर बहुत ही शुभ रहेगा। जो काम अब तक अटके हुए थे, वे अब पूरे होने लगेंगे। नौकरी में नई संभावनाएं बनेंगी। व्यापार में अचानक लाभ होने के योग बनेंगे। यदि आप किसी सौदे या नई शुरुआत की सोच रहे हैं तो यह समय बहुत अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष मिलेगा। माता-पिता से समर्थन मिल सकता है। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।